{"_id":"59ac41d04f1c1b5d738b4e99","slug":"71504461264-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता नहीं बनने पर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता नहीं बनने पर हाईवे किया जाम
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता नहीं बनने पर किया हाईवे जाम
- 15 मिनट तक हाईवे पर थमी रही वाहनों की रफ्तार
- महीनों से सड़क बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं सलेमपुर रोड, आजाद नगर के लोग
- मौके पर पहुंचे पालिका लिपिक ने लोगों से की वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। महीनों से रास्ता बनवाने की मांग को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे सलेमपुर रोड, आजाद नगर के निवासियों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने रास्ता बनवाने की मांग को लेकर दादरी गेट पुलिस चौकी के सामने एनएच-91 पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान एनएच पर करीब 15 मिनट तक वाहनों की रफ्तार रुकी रही। पालिका के लिपिक ने जाम लगा रहे लोगों से वार्ता की और संबंधित अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
सलेमपुर रोड, आजाद नगर के निवासियों ने बताया कि महीनों से उनके मोहल्ले से होकर गुजरने वाली सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में पानी भरने से सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को आने-जाने के लिए हर रोज गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं जलभराव से फैल रही गंदगी के कारण क्षेत्र के लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। टूटी सड़क, जलभराव के चलते वह नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वह रास्ता बनवाने के लिए लंबे समय से अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी रास्ते नहीं बनने पर रविवार को क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सलेमपुर, आजाद नगर के लोगों ने रास्ता बनवाने की मांग को लेकर दादरी गेट पुलिस चौकी के सामने एनएच-91 पर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा रहा है। सूचना पर पालिका के बाबू इरफान त्यागी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि सलेमपुर रोड पीडब्लूडी के दायरे में आती है। पीडब्लूडी ने रास्ते के निर्माण के लिए नौ लाख रुपये का बजट पास किया है। उन्होंने पीडब्लूडी के इंजीनियर से वार्ता की है। सोमवार को वह मौके पर पहुंचकर रास्ते का निरीक्षण करेंगे।
कम राशि का हवाला देकर ठेकेदार नहीं ले रहे टेंडर
पीडब्लूडी ने सलेमपुर रोड के निर्माण के लिए नौ लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, लेकिन किसी भी ठेकेदार ने सड़क निर्माण का टेंडर नहीं लिया है। सूत्रों की मानें तो प्रस्तावित राशि निर्माण की लागत से काफी कम होने के कारण ठेकेदार टेंडर नहीं ले रहे हैं।