फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   61 percent of SIR forms in the district were updated online.

Bulandshahar News: जनपद में 61 प्रतिशत एसआईआर फॉर्म हुए ऑनलाइन अपडेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिले में युद्धस्तर पर काम जारी है। कुल फॉर्म बंटने के बाद अब तक लगभग 61 प्रतिशत फॉर्म ऑनलाइन अपडेट किए जा चुके हैं। प्रशासन ने चार दिसंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दावा किया है। वहीं, अधिकारियों ने उन लोगों को भी परेशान न होने की सलाह दी है, जो इस समय-सीमा तक अपना फॉर्म नहीं भर पाते हैं।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम सफलता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जनपद में मतदाताओं से संबंधित शत-प्रतिशत फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं और अब फोकस उनके ऑनलाइन अपडेट पर है। जिले के अधिकारियों और 2876 बीएलओ की टीम ने मिलकर अब तक लगभग 61 प्रतिशत फॉर्मों को ऑनलाइन डेटाबेस में सफलतापूर्वक अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन




सात तहसीलों में वार रूम, 4 दिसंबर डेडलाइन

कार्य को गति देने और किसी भी तकनीकी या प्रक्रियात्मक बाधा को तुरंत दूर करने के लिए जनपद की सभी सात तहसीलों में विशेष वार रूम स्थापित किए गए हैं। इन वार रूम में स्टाफ युद्धस्तर पर फॉर्मों को ऑनलाइन अपडेट करने का काम कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि वह हर हाल में 4 दिसंबर तक इस अभियान का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लेंगे। इसके लिए सभी बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जो 4 दिसंबर तक फॉर्म नहीं भर पाए, वे न हों परेशान

प्रशासन ने उन नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत दी है जो किसी भी कारणवश 4 दिसंबर की अंतिम तारीख तक अपना मतदाता फॉर्म भरने से चूक जाते हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जनता को आश्वस्त किया है कि यदि चार दिसंबर तक कोई फॉर्म नहीं भर पाता है, तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य एक सतत प्रक्रिया है और अंतिम सूची प्रकाशित होने से पहले तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने का अवसर मिलता रहेगा। इसलिए जो लोग निर्धारित समय-सीमा में फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं, उन्हें घबराना नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द अपने बीएलओ या तहसील वार रूम से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिससे कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed