फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   60 thousand voters are looking for the path of the identity card

60 हजार मतदाता देख रहे पहचान पत्र की राह

Mon, 09 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 09 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
60 thousand voters are looking for the path of the identity card
वोटर - फोटो : ब्यूरो

आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही हो चुकी है। लेकिन तहसील कर्मियों की लापरवाही के चलते जिले में 60 हजार मतदाता अब भी वोटर कार्ड की बाट जोह रहे हैं। हालांकि, आयोग की ओर से आधार कार्ड, डीएल, पैनकार्ड आदि दिखाकर वोट डालने की अनुमति है।

विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम-2017 के तहत 15 सितंबर से 15 नवंबर तक विधानसभा की मतदाता सूची में 96,413 नए मतदाताओ के नाम शामिल किए गए थे। इनमें से 35,903 वोटर्स को पहचान पत्र आयोग से करीब एक माह पहले भेज दिए गए हैं। लेकिन तहसील कर्मियों की सुस्ती के चलते अब भी 60, 510 वोटर कार्ड मतदाताओं तक नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विकास शर्मा ने बताया कि सभी तहसीलों में वोटर कार्ड भेज दिए गए हैं। जल्द मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए जाएंगे। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण            कार्यक्रम मे जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका, उनका नाम 12 से 16 जनवरी के बीच दर्ज किया जाएगा। ऐसे मतदाताओं के वोटर कार्ड भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण जानेंगे, ईवीएम  से कैसे डालेंगे वोट
देहात क्षेत्र के नए और पुराने मतदाताओं को ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) से मतदान करना सिखाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में प्रशासन की ओर से कैंप लगाए जाएंगे। उन गांवों की सूची तैयार की जा रही है, जहां के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाना है। यहीं नहीं लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेजों की मदद ली जा रही है।

मत बनवाने में हो दिक्कत तो करें कॉल
बुलंदशहर     05732-223103
सिकंदराबाद     05732-223104
खुर्जा     05732-223105
शिकारपुर     05732-223107
डिबाई     05732-223108
स्याना     05732-223114
अनूपशहर     05732-223115
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed