{"_id":"64d3c24fb31a09d1ef02d236","slug":"60-thousand-medicines-seized-from-medical-store-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-2774-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मेडिकल स्टोर से 60 हजार की दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मेडिकल स्टोर से 60 हजार की दवाएं जब्त
विज्ञापन
बुलंदशहर। औरंगाबाद नगर में बुधवार को औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक मेडिकल स्टोर बिना पंजीकरण संचालित मिला। विभागीय अफसरों ने यहां से करीब 60 हजार रुपये की दवाएं जब्त कर पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। जिला औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि बुधवार को औरंगाबाद के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रिंस मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस संचालित होता मिला। साथ ही संचालक दवाओं की खरीद बिक्री के दस्तावेज नहीं दिखा सका। मेडिकल स्टोर संचालन व दवा बिक्री के दस्तावेज न दिखाने 60 हजार की दवाएं सील कर दी है। साथ ही मेडिकल स्टोर पर पांच तरह की दवाएं संदिग्ध मिलने पर उनके नमूने लेकर जांच को भेजा जा रहा है। बताया कि मामले में विवेचना पूर्ण होने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के लिए सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन