{"_id":"58e13de14f1c1b4a3e5b466a","slug":"6-50-lakh-smart-ration-cards-to-be-created-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेंगे 6.50 लाख स्मार्ट राशन कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेंगे 6.50 लाख स्मार्ट राशन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की लगी फोटोयुक्त राशन कार्ड को योगी सरकार की ओर से रद्द कर दिए जाने के फरमान से 4.50 लाख राशन कार्ड बेकार हो गए हैं। अब जिले में 6.50 लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड की सौगात मिलेगी। इस बार कार्ड आधार कार्ड से लिंक किए जाएंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को एक बार कोड भी मिलेगा।
अभी उन्हें मेन्युअल कार्ड से ही राशन दिया जा रहा है। 4.50 लाख फूड सिक्योरिटी के कार्डों पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो छपी होने के कारण योगी सरकार ने इसे रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
डीएसओ केबी सिंह के अनुसार करीब छह लाख राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। शासन के निर्णय के अनुसार सभी राशन कार्ड आधार से लिंक होंगे। उपभोक्ता जल्द अपने राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवा लें।
विज्ञापन
जिले में राशन कार्ड उपभोक्ताओं की संख्या लगभग नौ लाख के आसपास हैं। इनमें से 6.50 लाख परिवार फूड सिक्योरिटी योजना से जुड़े हैं जबकि 26402 उपभोक्ता बीपीएल धारक हैं। फूड सिक्योरिटी के करीब दो लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्हें अभी कार्ड नहीं मिला है।