{"_id":"57828a174f1c1b976b7f9ac7","slug":"55-pilgrims-stranded-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 श्रद्धालु कश्मीर में फंसे, लगवाए गए पाक जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 श्रद्धालु कश्मीर में फंसे, लगवाए गए पाक जिंदाबाद के नारे
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश आर्य
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के लिए जनपद से गए 55 श्रद्धालु कश्मीर के अनंतनाग जिले के पास फंसे हैं। श्रद्धालुओं ने फोन पर परिजनों को आपबीती सुनाई। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनको जहां ठहराया गया है, वहां सरकारी स्तर पर खाने-पीने का इंतजाम नहीं है। स्थिति यह है कि 24 घंटे से भूख प्यास से परेशान श्रद्धालु माहौल सामान्य होने की दुआ कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि अराजक तत्व वहां पर जबरन पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवा रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के फंसने से उनके परिजनों की सांसे अटकीं हुई हैं। बता दें कि गत सात जुलाई को जनपद से श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ था।
जत्थे में औरंगाबाद, बुलंदशहर की आवास विकास कालोनी, सराय छबीला, ऊंचागांव, दौलतपुर, जीवनपुरा, खालकपुर, अलीगढ़, बीबीनगर के 55 श्रद्धालु शामिल थे। हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में माहौल असामान्य है।
विज्ञापन
अनंतनाग में फंसे औरंगाबाद निवासी ओमप्रकाश आर्य ने फोन पर बताया कि बस में सवार श्रद्धालुओं से आगे खड़ी बसों में बवाली एक साथ सैकड़ों की तादात में लाठी-डंडे लेकर आए और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए।
जिन्होंने नारे नहीं लगाए उनको पीटा। सेना के जवानों को देख अराजक तत्व भाग गए। सुरक्षा हटते ही बवाली फिर आकर धमकाने लगते थे।
150 वाहनों में फंसे हजारों श्रद्धालु
श्रद्धालुओं को लेकर अमरनाथ गए गांव मानकपुर निवासी पप्पू ने फोन पर बताया कि बवाल में करीब 150 से ज्यादा वाहन फंसे हुए है। जिसमें कई हजार श्रद्धालु शामिल है। सेना के जवान अब सभी को एक पहाड़ी पर ले जाकर सुरक्षित रख रहे हैं।
50 रुपये की मिल रही पानी की बोतल
पप्पू ने बताया कि हालात यह है कि पांच रुपये कीमत वाला बिस्कुट 20 रुपये, पानी की बोतल 50 रुपये आधा लीटर की कोल्ड ड्रिंक 70 रुपये में बिक रही है।
यात्रा में फंसे श्रद्धालु
ओमप्रकाश आर्य निवासी औरंगाबाद, सराय छबीला निवासी वेदप्रकाश सुखराम, कुं वरपाल,, अनिल निवासी जीवनपुरा, वेदप्रकाश निवासी धमैड़ा अड्डा, दिनेश निवासी कृष्णानगर, खालकपुर निवासी मोहन, धर्मेंद्र, महेश लोधी, प्रधान दौलतपुर, चंद्रपाल प्रधान नरेंद्रपुर, दिनेश कुमार दौलतपुर, मुकेश राघव ऊंचागांव, हरिसिंह तौमर खेर अलीगढ़, ओमप्रकाश बीबीनगर, दुष्यंत प्रधान मिर्जापुर, सुभाष त्यागी स्याना, गौरव आवास-विकास, देवीपुरा निवासी मोहन, महेश, संतोष, राजेेंद्र, सचिन, नागेंद्र, हीरापुर निवासी मोहित और अनिल यात्रा में फंसे हैं।
अमरनाथ यात्रा पर गए डेढ़ दर्जन श्रद्धालु फंसे
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में स्थिति तनावपूर्ण है। विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। इससे टीएचए से अमरनाथ यात्रा पर गए 18 श्रद्धालु फंसे हुए हैं।
कुछ श्रद्धालुओं ने फोन पर अमर उजाला से अपनी आप बीती बताई और सुरक्षित होने की सूचना दी। टीएचए से इंदिरापुरम, वैशाली, राजेंद्र नगर और साहिबाबाद इलाके से 18 लोग सात जुलाई की शाम अपनी गाड़ी से यात्रा का गए हैं।