{"_id":"59b6bbea4f1c1bf47f8b600b","slug":"51505147882-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मकानों पर भी हो सकती है ध्वस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मकानों पर भी हो सकती है ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई मकानों पर भी हो सकती है ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
सिकंदराबाद। अवैध कब्जों पर कार्रवाई के चलते नगर में कई मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पालिका कर्मचारी अवैध कब्जों का सर्वे कर सूची तैयार करने में जुटे हुए हैं।
सरकारी भूमि, संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ शासन की सख्ती के चलते पालिका के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। अधिकारियों के आदेश पर पालिका के कर्मचारी नगर क्षेत्र में पालिका की भूमि पर अवैध कब्जों का सर्वे कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो सर्वे के दौरान कई स्थानों पर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। ईओ सतेंद्र तिवारी ने बताया कि पालिका की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही पालिका भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो