{"_id":"682773de00bfebd1d20e60c6","slug":"42-youth-selected-for-employment-received-appointment-letters-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-134058-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 42 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ चयन, मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 42 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ चयन, मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेला लगा। इसमें चार निजी क्षेत्र के नियोजकों ने प्रतिभाग किया। मेले में पंजीकरण कराने वाले 67 युवक-युवती शामिल हुए। इन सभी का कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया।
इसके बाद 42 युवाओं का चयन किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीएससी, एमएससी और आईटीआई उत्तीर्ण युवक-युवती शामिल रहे।
रोजगार के लिए चयनित सभी युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। बताया कि इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।