फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   42 proposals were passed in just five minutes

Bulandshahar News: महज पांच मिनट में पास हो गए 42 प्रस्ताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
42 proposals were passed in just five minutes
नगर पालिका बोर्ड बैठक में मौजूद सभासद व नगर पालिका अध्यक्ष। संवाद
बुलंदशहर। शहर के विकास के लिए आयोजित बोर्ड बैठक में महज पांच मिनट में 42 प्रस्तावों को पास कर दिया गया। 167 करोड़ के मूल बजट के प्रस्ताव के अलावा अन्य किसी प्रस्ताव को नहीं पढ़ा गया। बिना किसी चर्चा के सभी सभासदों ने प्रस्ताव को सहमति दे दी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे से बोर्ड बैठक शुरू हुई। कुल 42 प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल किया गया था। सबसे पहले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 167.74 करोड़ रुपये के मूल बजट का प्रस्ताव पढ़ा गया। वार्ड 29 के सभासद नीरज चौधरी ने खड़े होकर कहा कि एजेंडे में शामिल प्रस्ताव को सभी सभासदों ने पढ़ लिया है ऐसे में सदन में इन्हें पढ़ने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

उन्हाेंने बिना पढ़े ही सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से 42 प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी। कई सभासद तो जाम के कारण जब तक नगर पालिका सभागार पहुंचे तो बैठक खत्म हो चुकी थी। उन सभासदों ने भी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर दिए। शहर के लोग बंदरों, कुत्तों के हमलों से परेशान होने के साथ ही जर्जर सड़कों से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 साल में तीसरी बार इतनी जल्दी निपटी बैठक
बताया जा रहा है कि 28 साल में तीसरी बार बोर्ड बैठक पांच मिनट के अंदर ही खत्म हो गई। इससे पहले वर्ष 1997 में ज्वाला सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक भी इसी प्रकार पांच मिनट में खत्म हो गई थी। 24 फरवरी 2024 को भी नगर पालिका बोर्ड बैठक पांच मिनट में खत्म हुई थी, हालांकि उस दौरान सभासदों ने बैठक में प्रस्तावों को स्वीकृत करने के बजाय बहिष्कार कर दिया था।





दो करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति
बोर्ड बैठक में राज्य वित्त आयोग के 1.5 करोड़ रुपये धनराशि के आठ विकास कार्यों के साथ 15वें वित्त आयोग के अवशेष 20 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। बताया जा रहा है कि इस धनराशि से विभिन्न वार्डों में नाला और सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया को पूरी करते हुए अगले दो माह में कार्य शुरू कराए जाएंगे।


Iबैठक में सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों पर सभासदों ने स्वीकृति दी है। सभासदों ने कहा कि एजेंडे में शामिल प्रस्तावों को पहले ही पढ़ा जा चुका है। इसके बाद सर्वसम्मति से मूल बजट समेत अन्य प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। - डा. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिकाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed