फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत

सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत

Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत
बेकाबू रोडवेज बस ने छात्र को कुचला, मौत
विज्ञापन

- मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव देवली के पास हुआ हादसा
- दोस्त से मिलने बुलंदशहर आया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। युवक बुलंदशहर में अपने दोस्त से मिलने से आया था।
फरीदाबाद निवासी युवक भारत भूषण पुत्र विनोद कुमार मेरठ के एक कॉलेज में पढ़ाई करता था। सोमवार को वह अपनी बाइक से बुलंदशहर निवासी अपने दोस्त मिलने के लिए मेरठ से आया हुआ था। देर शाम करीब नौ बजे वह बाइक से मेरठ के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह भूड़ चौराहे से मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचा तो कुछ ही दूरी पर गांव देवली के निकट मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने युवक को कुचल दिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बस चालक मौके से बस को लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


बाइक-मोपेड की भिड़ंत में शिक्षक की मौत, तीन घायल
- राजघाट रोड पर गांव लच्छमपुर के निकट हुआ हादसा, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई।
राजघाट रोड पर सोमवार देर रात बाइक व मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में मोपेड सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी डिबाई से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दोगवां निवासी भगवान दास (50) पुत्र दुर्जन सिंह गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। सोमवार को वह अपने पुत्र मनोज के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी काम से डिबाई गए थे। देर रात करीब 9 बजे वह अपने पुत्र के साथ मोपेड से वापस गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजघाट रोड पर गांव लच्छमपुर के निकट सामने से आ रही बाइक से मोपेड की भिड़ंत हो गई। भगवानदास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल मनोज व बाइक सवार घायल मनीष व विक्की निवासी गिनौरा नगला फरीदपुर को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से तीनों को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक के दूसरे पुत्र गौरव की तहरीर पर बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ट्राला ने बाइक में मारी टक्कर, नवविवाहिता की मौत
- ककोड़ क्षेत्र के झाझर में हुआ हादसा
- पति के साथ हरियाणा के नूह में ससुराल जा रही थी विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो
ककोड़। बाइक से पति के साथ ससुराल जा रही नवविवाहिता को हाईवे पर ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतका के बहनोई की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव चिट्टा मुकीमपर निवासी कल्लू (21) की शादी गांव राहहेड़ी ताबडू जनपद नूह मेवात हरियाणा निवासी साहबुद्दीन के साथ 20 नवंबर को हुई थी। बताया गया कि मंगलवार को साहबुद्दीन पत्नी कल्लू को बाइक से अपने घर हरियाणा ले जा रहा था। सुबह करीब 10.30 बजे थाना क्षेत्र के गांव झाझर में सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर बालाजी मंदिर के पास ट्राला चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि साहबुद्दीन को भी चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। साहबुद्दीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्राला को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के बहनोई गांव राहहेड़ी ताबडू निवासी आबिद पुत्र तकी की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टैंकर से टकराई रोडवेज, चालक गंभीर
- खुर्जा डिपो की थी बस, बदायूं से जा रही थी दिल्ली
सिकंदराबाद। टैंकर और रोडवेज बस की भिड़ंत में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। डिपो के बाबू ने टैंकर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

खुर्जा डिपो के वरिष्ठ लिपिक नेतराम शर्मा ने बताया कि सोमवार को उनके डिपो की बस बदायूं से दिल्ली जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे सिकंदराबाद में हाईवे पर गुलावठी फ्लाई ओवर के पास बस के आगे चल रहे टैंकर चालक ने अचानक टैंकर को विपरीत दिशा में मोड़ दिया। इससे पीछे चल रही बस टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक गांव नगला शेखू निवासी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक सवारी को भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सवारी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बस में सवार लोगों को अन्य बसों में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed