फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   400 packets of fake potash and DAP recovered, warehouse sealed

Bulandshahar News: नकली पोटाश व डीएपी के 400 कट्टे बरामद, गोदाम सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा। जिले में आलू और गेहूं समेत अन्य फसलों की बुआई का सीजन आते ही नकली उर्वरक बेचने वाले गिरोह सक्रिय हो गए। शुक्रवार की देर रात जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ खुर्जा के खबरा-खानपुर रोड स्थित एक गोदाम में रखी नकली डीएपी व पोटाश के 400 कट्टे बरामद किए हैं। यह नकली उर्वरक दो नामचीन कंपनियों के कट्टो में पैंक की गई। अधिकारियों ने गोदाम को सील कर खुर्जा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ ही इनके सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि खुर्जा के खबरा खानपुर रोड स्थित एक गोदाम में नकली डीएपी व पोटाश का स्टाक किया जा रहा है। यहां से नकली उर्वरक को जिले के अलग-अलग हिस्सों में बेचने के लिए भेजा जा रहा है। इस पर तत्काल टीम बनाई इसमें कार्यालय सहायक रविंद्र कुमार, नवनीश कुमार व खुर्जा कोतवाली पुलिस को अपने साथ लेते हुए मौके पर पहुंचे। इस दौरान कृष्णा खाद भंडार के मालिक दीपक सोलंकी को मौके पर बुलाया और उसे गोदाम में ले गए। बताया कि यह गोदाम दीपक सोलंकी ने कुछ समय पहले किराये पर लिया था। गोदाम में जब अंदर जाकर देखा तो मौके पर डीएपी व पोटाश के 400 कट्टे रखे थे। इनमें 200 कट्टे डीएपी और 200 कट्टे पोटाश के शामिल हैं। इनके कट्टों पर पर इफको कंपनी मार्का डीएपी और आईपीएल कंपनी मार्का पोटाश मुहर लगी है। उन्होंने बताया कि डीएपी व पोटाश की खरीद के बिल मांगे गए तो वह कोई जानकारी नहीं दे सके। गोदाम मालिक ने टीम को इस माल के बारे में गाजियाबाद से मंगवाए जाने के बारे जानकारी दी है। गोदाम पर कोई लाइसेंस नंबर व अन्य जानकारी अंकित नहीं पाई गई। राम कुमार यादव ने बताया कि गोदाम को भी तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। खुर्जा थाने में आरोपी गांव खबरा निवासी दीपक सोलंकी के खिलाफ नियमानुसार उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

-----
गाजियाबाद व हापुड़ से मंगवाई जा रही थी नकली उर्वरक
जिले में पिछले वर्ष भी इसी सीजन में कई जगह नकली डीएपी व पोटाश का भंडाफोड़ हुआ था। उस समय इस धंधे से जुड़े कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उस समय भी गाजियाबाद और हापुड़ से नकली उर्वरक बेचने का खुलासा हुआ था। अधिकारियों द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ है कि यह नकली डीएपी और पोटाश गाजियाबाद और हापुड़ से मंगवाई जा रही थी। पता चला है कि अलीगढ़ से भी इस तरह की उर्वरक की जिले में भेजी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि जहां-जहां से इस उर्वरक खरीद फरोख्त हुई है। इसकी पूरी जांच होगी और सभी खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिले में नकली डीएपी व पोटाश सहित अन्य उर्वरक व बीज को नहीं बिकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed