फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   369 women have been made Vidyut Sakhi, will earn money

Bulandshahar News: 369 महिलाओं को बनाया गया विद्युत सखी, करेंगी कमाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
369 women have been made Vidyut Sakhi, will earn money
बुलंदशहर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं जिले की महिलाएं अब विद्युत सखी बनकर न सिर्फ स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ रही हैं, बल्कि अपने गांवों में बिजली विभाग की समस्याओं को भी हल कर रहीं हैं। जिले की 369 समूह की महिलाओं को विद्युत सखी बनाया गया है। अब यह महिलाएं बिजली का बिल जमा कर उससे मिलने वाले कमीशन की राशि से कमाई कर आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ने मिलकर यह नवाचार शुरू किया। महिलाओं ने इस कार्य को चुनौती मानकर स्वीकार किया और दक्ष विद्युत सखियां बनकर साबित कर दिया कि कोई भी काम असंभव नहीं है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि अब जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों पर विद्युत सखी तैनात हो गई हैं। इनमें से 577 महिलाओं को पूर्व में विद्युत सखी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब 369 और महिलाओं को विद्युत सखी बनाया गया है। इनको भी बिजली बिल जमा करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 100 रुपये का बिजली बिल जमा करने पर एक प्रतिशत तक कमीशन मिलता है। यह न सिर्फ विद्युत सखी बनी महिलाओं की आमदनी का जरिया बन गया है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार की राह दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed