{"_id":"65c7a7596e919885410611e6","slug":"35-complaints-received-in-police-station-resolution-day-23-resolved-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-111390-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: थाना समाधान दिवस में आईं 35 शिकायतें, 23 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: थाना समाधान दिवस में आईं 35 शिकायतें, 23 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
सलेमपुर थाने में लोगों की शिकायतें सुनते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम-एसएसपी ने सलेमपुर थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। सभी थानों पर दिनभर में कुल 35 शिकायतें आईं, जिसमें से 23 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए।
डीएम-एसएसपी ने सलेमपुर थाने पर पहुंचकर शिकायतें सुनीं। इस दौरान उनके समक्ष तीन शिकायतें आईं, जिनमें से दो शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि, शेष शिकायत के निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। कोतवाली देहात में आई दो में से एक, औरंगाबाद में तीन में से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। सर्वाधिक सात शिकायतें जहांगीराबाद थाने पर पहुंची। जहां सात शिकायतों में से पांच का निस्तारण किया जा सका। जबकि, नरसेना थाने पर गांव कमालपुर में धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस और राजस्व टीम से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्राचीन धार्मिक स्थल बना हुआ है, जिस पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया है। शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल को मामले की जांच के लिए भेजा था। वहीं, कोतवाली नगर, गुलावठी, स्याना, खानपुर, बीबीनगर, खुर्जा देहात, जहांगीरपुर, पहासू, अहमदगढ़, अनूपशहर, नरौरा और रामघाट थाने पर कोई फरियादी नहीं पहुंचा। अगौता और चोला थाने पर एक मात्र शिकायत का निस्तारण किया गया। जबकि, ककोड़, खुर्जा नगर और अहार में भी एक-एक शिकायत आई। जिनका निस्तारण नहीं किया जा सका। छतारी में दो में से एक, डिबाई में दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। साथ ही अधिकारियों ने अधीनस्थों को शेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।