फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   राशन की कालाबाजारी को लेकर सवालों के घेरे में एफसीआई

राशन की कालाबाजारी को लेकर सवालों के घेरे में एफसीआई

Thu, 11 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी को लेकर सवालों के घेरे में एफसीआई
राशन की कालाबाजारी को लेकर सवालों के घेरे में एफसीआई
विज्ञापन

-सरकारी खाद्यान्न में बदरपुर निकलने का मामला
-26 दिसंबर को एसडीएम ने छापा मारकर पकड़ थे कालाबाजारी के 750 खाद्यान्न के कट्टे
आबाद नकवी
सिकंदराबाद। राशन की कालाबाजारी को लेकर अक्सर राशन डीलर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार कालाबाजारी के तार एफसीआई से जुड़े हैं। एफसीआई गोदाम से उठाए गए सरकारी राशन में गेहूं के साथ बदरपुर मिला हुआ निकला।
राशन की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के दावों के बाद भी राशन की कालाबाजारी पर रोक नहीं लग पा रही है। 26 दिसंबर को एसडीएम डा. शुभी काकन ने गौतमबुद्ध नगर के गांव सेंथली में छापा मारकर कालाबाजारी के लिए जमा किए गए 750 राशन के कट्टे पकड़े थे। एसडीएम ने गोदाम को सील कर दिया था। पकड़ा गया राशन सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मेहताब नगर निवासी डीलर कमलेश चंद का था। आपूर्ति विभाग ने कमलेश चंद के खिलाफ एफाआईआर दर्ज कराई थी। ताजा मामला नगर के काजीवाडा में पेश आया है। गद्दीवाडा के राशन डीलर राम सिंह राना ने बताया कि उसने गुलावठी रोड स्थित एसएमआई गोदाम से वितरण के लिए 140 कट्टे गेहूं के उठाए थे। सभी पर सील व मुहर लगी थी। बताया गया कि जब उसने वितरण के लिए उसने पांच कट्टे खोले सभी में गेहूं के साथ बदरपुर मिला हुआ पाया गया। राम सिंह राना ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत के बाद उनके आदेश पर वितरण रोक दिया गया था। एसएमआई इंचार्ज मंजीत कौर ने बताया था कि डीलरों को जो खाद्यान्न वितरण को दिया जाता है वो सीधे एफसीआई गोदाम से आता है। जिसके बाद सरकारी खाद्यान्न में मिलावट को लेकर एफसीआई सवालों के घेरे में आ गया है। वही एसडीएम डा. शुभी काकन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। कालाबाजरी में लिप्त पाए जाने पर किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी भी स्तर का अधिकारी हो।
विज्ञापन

चार माह में 23 डीलरों पर हुई कार्रवाई
सिकंदराबाद। पिछले चार माह में आपूर्ति विभाग ने तहसील क्षेत्र सरकारी खाद्यान्न में अनियमिता और कालाबाजारी को लेकर 23 डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की है। आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब दर्जन डीलरों की एजेंसी को निरस्त किया गया। आठ डीलरों की एजेंसी का निलंबन किया गया। वही कालाबाजारी के आरोप में ग्राम रौनी सलौनी, झाझर, मेहताब नगर के डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed