फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   298 heat stroke patients reached hospital

Bulandshahar News: 41 डिग्री गर्मी का झटका, अस्पताल पहुंचे हीट स्ट्रोक के 298 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। 41 डिग्री तापमान के बीच लू लोगों को बीमार कर रही है। मंगलवार को हीट स्ट्रोक के 298 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें से गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। चिकित्सक लोगों को अधिक से अधिक तरल पदार्थ पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन




मंगलवार को पूरे दिन गर्म हवाएं चलीं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। दोपहर के समय बाजारों और मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 29 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि अभी इस तरह की भीषण गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बुखार के मरीज भी बढ़े
गर्मी में लगातार बढ़ते तापमान से बच्चों से लेकर बड़े हीट स्ट्रोक, वायरल व संक्रमित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में 1715 मरीजों ने पंजीकरण कराकर परामर्श लिया। इसमें 298 हीट स्ट्रोक, 146 वायरल, 183 बाल रोग, 234 त्वचा रोग के रहे। शेष नेत्र रोग व अन्य बीमारियों के मरीज रहे। वहीं, इमरजेंसी में हीट स्ट्रोक के 16 मरीज पहुंचे। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि ओपीडी में आने वाले अधिकांश उल्टी-दस्त, तेज बुखार व त्वचा संक्रमण के हैं। गर्मी अधिक होने के कारण बच्चे भी अधिक प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी व लू के कारण डायरिया व वायरल के मरीजों में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिक से अधिक पीएं पानी
सीएमएस डाॅ. राजीव प्रसाद ने बताया कि लू लगने पर व्यक्ति का शरीर अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता है और तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में शरीर का तापमान 106 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाता है। धूप में निकलते समय सूती कपड़े से शरीर को ढंककर निकलें। हीट स्ट्रोक से बचाव और उपचार के लिए सभी चिकित्सा प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें और अधिक से अधिक पानी पीएं। जूस, नींबू पानी, नारियल पानी, लीची, कीवी, खरबूजा, ककड़ी, तरबूज, अंगूर व छाछ आदि का भी सेवन करते रहें।




कोट ---
अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सभी का समुचित उपचार किया जा रहा है। मंगलवार को 1715 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। इसमें हीट स्ट्रोक के 298 मरीज रहे। अस्पताल में आने वाले मरीजों के उपचार के लिए सभी प्रकार की दवा उपलब्ध हैं। कोई गंभीर मरीज होता है तो वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed