फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   29 e-rickshaws being operated without documents seized, four challaned

Bulandshahar News: बिना दस्तावेज संचालित हो रहे 29 ई-रिक्शा सीज, चार का चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
29 e-rickshaws being operated without documents seized, four challaned
ई-रिक्शा को सीज करने के बाद चालकों दिशा-निर्देश देते एआरटीओ प्रवर्तन। संवाद
बुलंदशहर। अवैध रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शा संचालकों के विरुद्ध एक अप्रैल से परिवहन विभाग ने अभियान शुरू किया है। मंगलवार को पहले दिन बिना दस्तावेज एवं बिना लाइसेंस संचालित हो रहे 29 ई-रिक्शा को सीज किया गया। साथ ही चार का चालान काटा गया। इन सभी पर करीब तीन लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में 11,839 ई-रिक्शाें का पंजीकरण है। इनमें अकेले शहर में पांच हजार से अधिक ई-रिक्शा का संचालन होता है। चार माह पहले रूट निर्धारण के लिए इनमें से केवल 2585 ई-रिक्शा संचालकों ने पंजीकरण कराया। शेष बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। परिवहन विभाग ने कई बार इन पर लगाम लगाने की कोशिश की लेकिन सख्ती होने पर दो-चार दिन समस्या से निजात मिलने के बाद व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आती है।
विज्ञापन

बाजार में ई-रिक्शा संचालक कहीं पर भी रोक कर खड़े हो जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एक अप्रैल से अभियान शुरू हो गया। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध संचालन मिलने, नाबालिकों द्वारा ई-रिक्शा चलाने, बिना लाइसेंस एवं बिना पंजीकरण के संचालन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed