फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   29 corona positive in bulandshahar

29 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
29 corona positive in bulandshahar
29 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर निवासी कोरोना संक्रमित एक महिला की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, दो स्वास्थ्य कर्मी समेत जनपद में 29 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 25 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब 2530 कुल केस हो गए हैं। जिसमें 2036 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 48 की मौत हो चुकी है, शेष 446 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।

जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला अनलॉक वन से लगातार जारी है। शनिवार को सीएमओ ऑफिस पर कार्यरत देवीपुरा निवासी स्वास्थ्यकर्मी, एत्माबाद सराय निवासी एक व्यक्ति और चांदपुर निवासी चार व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खानपुर नगर के मोहल्ला कोट वार्ड में सात लोग, जहांगीराबाद के गायत्री नगर व शिकारपुर के गांव बैरी में चार-चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखपुर, चरौरा मुस्तफाबाद, बीबीनगर की टियाना निवासी आशा, सिकंदराबाद की हीरा कालोनी, नरौरा के एनएपीएस, पहासू और स्याना के भौपुरा निवासी एक-एक व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, कोरोना पॉजिटिव आए एक अन्य व्यक्ति का नाम-पता न लगने पर ट्रैक नहीं हो सका। साथ ही नगर के देवी मंदिर साठा निवासी एक महिला की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई, जो दो सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आने पर उपचार करा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed