फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2.80 lakh cheated on the pretext of job in railway

Bulandshahar News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 2.80 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
2.80 lakh cheated on the pretext of job in railway
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से रिश्तेदार ने उसके पुत्र की रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.80 लाख रुपये ठग लिए। अब पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर उससे अभद्रता करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मोहल्ला ज्ञानलोक निवासी पीड़ित रविंद्र कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र विवेक बेरोजगार है। उनका रिश्तेदार लखनऊ में रहता है, जिसका अक्सर बुलंदशहर में उनके घर पर आना-जाना रहता था। अक्तूबर 2022 में रिश्तेदार ने उनके पुत्र की रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी रिश्तेदार ने बताया कि उसके दिल्ली में रेलवे विभाग के कई अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं जो कुछ लेनदेन कर उसके पुत्र की नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन

आरोपी रिश्तेदार ने नौकरी की एवज में दस लाख रुपये की मांग की। आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए 7 नवंबर 2022 को दो लोगों के सामने एक लाख रुपये नकद और 1.80 लाख रुपये का चेक दे दिया। आरोपी ने चेक भी अपने खाते में लगाकर कैश करा लिया। पीड़ित का आरोप है कि कई माह तक चक्कर लगाने के बावजूद उसके पुत्र की नौकरी नहीं लगी, जिस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed