फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   25 thousand award announced on criminal Anil Dujana by Bulandshahr police

बुलंदशहर: कुख्यात अनिल दुजाना पर 25 हजार का इनाम घोषित, व्यापारी से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

Sun, 31 Oct 2021 09:48 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 31 Oct 2021 09:48 PM IST
सार

एसएसपी ने 50 हजार के इनाम की संस्तुति के लिए आईजी को पत्रावली भेजी है। बीते दिनों अनिल दुजाना और उसके शागिर्दों ने एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
 

विज्ञापन
25 thousand award announced on criminal Anil Dujana by Bulandshahr police
anil dujana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अनिल दुजाना पर जनपद पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। हाल ही में कुख्यात अनिल दुजाना ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर सिकंदराबाद के एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। एसएसपी ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की संस्तुति कर पत्रावली को आईजी के पास भेज दिया है।

विज्ञापन


बीते कुछ समय में अनिल दुजाना की जिले में बढ़ती गतिविधियों के चलते पुलिस ने उसपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में कुख्यात अनिल दुजाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर वीडियो कॉल के माध्यम से और अपने शागिर्दों को भेजकर सिकंदराबाद के एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद दुजाना समेत पांच आरोपियों के खिलाफ सिकंदराबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। एसएसपी ने व्यापारी को सुरक्षा भी प्रदान कर दी है। अनिल दुजाना के लगातार फरार रहने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके अलावा उस पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये की संस्तुति करते हुए पत्रावली को आईजी के पास भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद शातिर बदमाश है अनिल
अनिल दुजाना की गिनती बेहद शातिर बदमाशों में होती है। उसपर लूट, हत्या, रंगदारी, धमकी देने आदि के करीब 50 से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। बताया जाता है कि कुछ माह पहले जमानत पर रिहा होने के बाद कुख्यात अनिल दुजाना ने दिल्ली बॉर्डर और हरियाणा को अपने रहने-छिपने का ठिकाना बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed