{"_id":"66e865bfec15979af80ec469","slug":"248-patients-with-cough-and-fever-reached-opd-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-122046-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ओपीडी में पहुंचे खांसी-बुखार के 248 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ओपीडी में पहुंचे खांसी-बुखार के 248 मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में सोमवार को अवकाश के चलते आधे दिन की ओपीडी चली। ऐसे में 818 मरीजों ने पंजीकरण करवा परामर्श लिया और जरूरी जांच करवाई। इसमें 248 मरीज खांसी एवं बुखार से पीड़ित मिले।
बीते एक माह से बदल रहे मौसम और पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के चलते संक्रामक बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। प्रतिदिन मरीज उपचार कराने के लिए सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। ओपीडी में अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के रहे। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मौसम में हो रहे परिवर्तन के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीजों में खांसी-जुकाम व बुखार के लक्षण मिल रहे है। कुछ मरीजों में उल्टी-दस्त के भी लक्षण मिल रहे है। गंभीर न होने पर दवा देकर व जरूरी जांच करवा घर भेज दिया जाता। गंभीर मरीज होने पर वार्ड में भर्ती करवा दिया जाता है। सीएमएस डॉ.प्रदीप राना ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे तक ओपीडी चली। इस बीच 818 मरीजों में करीब 248 मरीज बुखार, खांसी के रहे। सभी को जरूरी दवा देकर घर भेज दिया गया।