{"_id":"695557f7e0b1f49c920518ad","slug":"24-crore-will-be-spent-on-the-construction-of-stp-search-for-land-is-on-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-146232-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एसटीपी निर्माण पर खर्च होंगे 24 करोड़, जमीन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एसटीपी निर्माण पर खर्च होंगे 24 करोड़, जमीन की तलाश जारी
विज्ञापन
सिकंदराबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में 24 करोड़ की लागत से जल निगम द्वारा एसटीपी (सीवेज ट्रीट प्लांट) लगाया जाएगा। इसके लिए बजट पास हो चुका है। प्लांट के लिए पालिका जमीन तलाश रही है।
पालिका के काफी प्रयासों के बाद भी नगर में बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या से नगर को वर्षो से राहत नहीं मिल पा रही है। बारिश में नगर की अधिकांश सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बहुत से मोहल्लों में के घरों में घुसने से लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान भी उठाना पड़ता है। पशु पालकों के नालियों में गोबर बहाने, नगरवासियों के नालों में गंदगी डालने के कारण भी अक्सर नाले गंदगी से अटे रहते हैं, जिससे नगरवासियों को गंदगी और मच्छरों के प्रकोप का भी सामना करना पड़ता है।
अब जल्द ही नगरवासियों को जलभराव, जलभराव से फैलने वाली गंदगी से राहत मिल जाएगी। जेई जल निगम बुलंदशहर रूपेश वर्मा व चंद्र प्रकाश ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सिकंदराबाद में 24 करोड़ रुपये की लागत से आठ एमएलटी (80लाख लीटर प्रतिदिन) पानी को शुद्ध करने की क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए बजट पास हो चुका है। प्लांट के निर्माण के लिए पालिका से जमीन मांगी गई है। जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।