{"_id":"6929d366bc89d3e3290ba61c","slug":"228-lakh-consumers-will-get-discount-in-electricity-bill-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-144453-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 2.28 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिल में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 2.28 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिल में छूट
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 2.28 लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर ऊर्जा निगम का 34 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। यह लोग बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे बकायेदारों को राहत देने के लिए ऊर्जा निगम बिजली बिल राहत योजना लेकर आया है।
मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू होने से बकायेदारों को राहत मिलेगी। योजना के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं को दंड और ब्याज पर सौ प्रतिशत की छूट मिलेगी। योजना का प्रथम चरण एक से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस चरण में यदि यह बकायेदार उपभोक्ता एकमुश्त समस्त बकाया धनराशि जमा करते हैं तो उन्हें ब्याज पर पूरी छूट मिलेगी। साथ ही मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जाएगी।