{"_id":"5a57a1414f1c1bf4188b4648","slug":"21515692353-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में करोड़ों का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में करोड़ों का प्रस्ताव पास
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
रोशन होगा शहर, चकाचक होंगी गलियां
- नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में करोड़ों रुपये का प्रस्ताव पास
- सर्किल रेट से किराया वृद्धि के संबंध में नोटिस का सभासदों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
चुनाव के बाद नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में करोड़ों रुपये का प्रस्ताव पास हो गया। नगर की साफ-सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, पेयजल, गलियों का निर्माण समेत कई विकास कार्य कराए जाएंगे। एजेंडे में शामिल सर्किल रेट से किराए में वृद्धि के संबंध में जारी किए नोटिस का सभासदों ने एक मत से विरोध जताया। उन्होंने कमेटी बनाकर इस पर पुनर्विचार की बात कही।
तहसील सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक चेयरमैन परवीन फड्डा की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसमें विधायक विजेंद्र सिंह, एसडीएम पुलकित गर्ग और सांसद प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बोर्ड बैठक के एजेंडे में 26 प्रस्ताव रखे गए। इनमें से सभासदों की सहमति के बाद 25 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। बैठक में सीमा विस्तार पर भी चर्चा हुई। इसे अगली बैठक में पुनर्विचार के लिए छोड़ दिया गया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था में प्रयोग होने वाले वाहनों के डीजल खरीदने, वाहनों की मरम्मत, दस लीटर के दो मोबाइल शौचालय आदि प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। वहीं नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इसमें एलईडी लाइटें, मरम्मत का सामान खरीदने और लाइटों की देखरेख के लिए मिस्त्री और हेल्पर ठेके पर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। आय बढ़ाने के लिए पार्किंग का ठेका, व्यवसायिक टावरों पर लगने वाले टैक्स में वृद्धि की जाएगी। बैठक में चैतन्य शर्मा, भगवती, रशिक, अखलाख अंसारी, इमरान, अमनदीप कौर, संजय सिंह आदि मेंबर मौजूद रहे।
यह प्रस्ताव हुए प्रस्ताव
- नगर में कलई के लिए 19500 रुपये होंगे खर्च
- सफाई में प्रयुक्त वाहनों की मरम्मत में 12 लाख होंगे खर्च
- पथ प्रकाश व्यवस्था पर 1 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
- पेयजल व्यवस्था के तहत पाइल लाइन डालने के लिए 45 लाख होंगे खर्च
- तीन जनरेटरों की ट्राली के लिए 7.71 लाख रुपये होंगे खर्च
- शहर की गलियों के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास