{"_id":"68d18230fe9b55bd110b7fc5","slug":"208-kali-processions-45-ramlilas-and-53-places-where-ravanas-effigy-will-be-burnt-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-140990-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 208 काली शोभायात्राएं... 45 रामलीला और 53 जगह फूंका जाएगा रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 208 काली शोभायात्राएं... 45 रामलीला और 53 जगह फूंका जाएगा रावण का पुतला
विज्ञापन
बुलंदशहर। नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में इस बार 208 काली शोभायात्राएं, 45 रामलीला मंचन और 53 स्थलों पर रावण दहन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने जनपद के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रमों में सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी और ड्रोन से नजर रखी जाएगी। उन्होंने पुतला दहन वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग के लिए भी कहा है।
डीआईजी ने कहा कि रामलीला, दुर्गा प्रतिमा स्थापना, विसर्जन स्थल, शोभायात्राओं के मार्गों एवं रावण दहन स्थलों की पहचान पूर्व से कर ली जाए और यदि कहीं विवाद की आशंका हो तो उसे तत्काल सुलझा लिया जाए। उन्होंने पूजा पंडाल, प्रतिमा विसर्जन और अन्य कार्यक्रम स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के लिए आयोजकों, विद्युत विभाग व अग्निशमन विभाग को भौतिक निरीक्षण करने के लिए भी कहा है। निर्देश दिए कि पंडालों की स्थापना इस प्रकार हो कि सार्वजनिक आवागमन प्रभावित न हो।
यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पार्किंग, डायवर्जन प्वाइंट और होल्डिंग एरिया चिन्हित कर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए मोबाइल बैरियर की व्यवस्था की जाएगी। रावण दहन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। पुतला दहन से पूर्व स्थलों की बैरिकेडिंग कराई जाएगी और अग्निशमन वाहन भी मौके पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमें मेला, रामलीला, बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाएंगी। संवेदनशील क्षेत्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस पिकेट की व्यवस्था की जाएगी।