{"_id":"5b293bf24f1c1bab6e8b8be2","slug":"201529428978-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का कार्ड देने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का कार्ड देने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का कार्ड देने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
पहासू। कस्बा के मोहल्ला काजीखेल निवासी युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड देने जा रहा था। क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के समीप सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
काजीखेल मोहल्ला निवासी यूसुफ 22 पुत्र रहीस मंगलवार दोपहर बाइक पर सवार होकर अपनी सगी बहन की शादी के कार्ड देने जा रहा था। पहासू-दानपुर मार्ग स्थित कुंवरपुर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों ने देर शाम उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। आरोपी अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।