{"_id":"693d9b5e19282076210e0540","slug":"20-lakh-rupees-extorted-from-bjp-leader-in-the-name-of-selling-land-report-filed-against-three-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-145268-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जमीन बेचने के नाम पर भाजपा नेता से 20 लाख हड़पे, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जमीन बेचने के नाम पर भाजपा नेता से 20 लाख हड़पे, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बरारी में 20 बीघा जमीन दिखाकर गाजियाबाद के एक बिल्डर ने दो साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता से बीस लाख रुपये की रकम हड़प ली और दूसरे को जमीन बेच डाली। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद निवासी भाजपा नेता डॉ. चमनवीर लोधी ने एसएसपी को तहरीर देते हुए बताया कि गाजियाबाद निवासी एक बिल्डर की गांव बरारी में 20 बीघा जमीन थी। इस जमीन का बिल्डर से 24 सितंबर को 15 लाख 50 हजार रुपये बीघा के हिसाब से सौदा हो गया। इसकी बाबत बयाने तौर पर उन्होंने उक्त बिल्डर को बीस लाख रुपये की रकम दे दी और चार माह के भीतर जमीन का बैनामा कराने की बात कही। जिस बात पर बिल्डर राजी हो गया।
दोनों पक्षों ने ड्राफ्ट तैयार कराकर उस पर हस्ताक्षर कर दिए। डॉ. चमनवीर लोधी का आरोप है कि एक माह बाद बिल्डर से जमीन का बैनामा कराने की बात कही। लेकिन, बिल्डर उन्हें बहकाता रहा। बाद में पता चला कि उक्त बिल्डर ने जमीन को किसी ओर व्यक्ति को मुनाफे के साथ बेच दिया है। 30 नवंबर को पीड़ित ने बिल्डर को फोन कॉल कर पैसे वापस मांगे तो बिल्डर ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़ित ने तीन को नामजद करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।