फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20-20 will receive 739 thousand minority daughters wedding

739 अल्पसंख्यक बेटियों की शादी को मिलेंगे 20-20 हजार

Sun, 18 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 18 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
20-20 will receive 739 thousand minority daughters wedding
दो हजार रुपये का नकली नोट

विज्ञापन

739 अल्पसंख्यक बेटियों की शादी के लिए शासन 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद करेगा। अनुदान के रूप में शासन ने 1.47 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे है।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शासन ने 1.47 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। 135 लाभार्थियों के खातों में 20-20 हजार रुपये के हिसाब से धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन


योजना के तहत अल्पसंख्यक बेटियां नहीं मिल रही है। आवेदन करने का सिलसिला मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गांव में रहने वाले परिवारों की वार्षिक आय 46000 रुपये और शहर में रहने वाले परिवारों की आय 56000 रुपये होनी चाहिए। इस आय वर्ग के परिवार पात्रता की श्रेणी में आएंगे। इसके अलावा आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। लड़की और लड़के की आयु का सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। पात्रता की शर्त पूरी करने के बाद लाभार्थी अल्पसंख्यक बेटियों की 20-20 हजार रुपये से आर्थिक मदद करेगा।


बता दें कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण और सामान्य वर्ग की बेटियों की शादी के लिए मदद भी की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से आवेदन मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed