{"_id":"65b7d5e053334dbb2a01050b","slug":"19-firms-stopped-work-without-paying-rs-20-crore-dues-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-110769-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 20 करोड़ बकाया दिए बिना 19 फर्मों ने बंद किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 20 करोड़ बकाया दिए बिना 19 फर्मों ने बंद किया काम
विज्ञापन
बुलंदशहर। बकाया कर जमा करने के लिए आरसी जारी होने के बाद 19 फर्मों ने अपना कामकाज ही बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन फर्मों पर करीब 20 करोड़ रुपये बकाया है। जिसकी वसूली के लिए अब जीएसटी विभाग की ओर से फर्मों की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
समय पर कर जमा न करने वाली फर्मों के संचालकों के खिलाफ जीएसटी विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाते हैं। नोटिस के बाद भी जब कर जमा नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी किया जाता है। जिले में विभिन्न राज्यों के पतों पर दर्ज फर्मों के खिलाफ जब आरसी जारी की गई तो फर्म संचालकों ने अपना कारोबार ही बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि ऐसी 19 फर्मों पर करीब 20 करोड़ रुपये का कर बकाया है। जबकि जीएसटी लागू होने से पहले समय पर वैट जमा न करने वाली 132 फर्मों के खिलाफ अभी तक विभाग ने 560.4 लाख रुपये और जीएसटी के लागू होने के बाद 49 फर्मों से 1426.14 लाख रुपये की वसूली की कार्रवाई की है। अब जीएसटी विभाग के अधिकारी बंद हो चुकी फर्मों के मालिकों की तलाश में जुटी हैं।
फर्मों की संपत्ति की जाएगी नीलाम
विभिन्न फर्मों के बंद होने के बाद अब कर की वसूली के लिए जीएसटी विभाग की टीम प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि फर्मों की चल एवं अचल संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद इस संपत्ति की नीलामी कराते हुए टैक्स की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
कई फर्मों ने आरसी जारी होने के बाद अपना काम बंद कर दिया है। इनकी संपत्ति का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। जल्द ही इस संपत्ति के माध्यम से कर की वसूली के लिए कदम उठाए जाएंगे। - राकेश कौशल, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर