फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.85 lakh withdrawn from account on the pretext of updating app

Bulandshahar News: एप अपडेट करने के बहाने खाते से 1.85 लाख पार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
1.85 lakh withdrawn from account on the pretext of updating app
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उटरावली निवासी एक 69 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से ठगों ने करीब 1.85 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव उटरावली निवासी उमाशंकर शर्मा का भारतीय स्टेट बैंक रेलवे रोड शाखा में बचत खाता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल 2026 की शाम उनके मोबाइल पर किसी नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके योनो ऐप में कुछ तकनीकी समस्या है।
विज्ञापन

शातिर ने मदद के बहाने बुजुर्ग को बातों में उलझा लिया और उनका व्हाट्सएप खुलवाकर खाता संख्या, एटीएम कार्ड विवरण,आईएफएससी कोड और सीआईएफ नंबर जैसी गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। तीन अप्रैल की सुबह ठग ने दोबारा कॉल किया और जैसे ही पीड़ित ने अपना व्हाट्सएप चेक किया तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिरों ने तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1,85,000 रुपये खाते से निकाल लिए। पहली बार सुबह 9:11 बजे 50,000 रुपये, दूसरी बार सुबह 10:27 बजे 90,000 रुपये और तीसरी बार सुबह 10:29 बजे 45,000 रुपये की राशि पार की गई। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना साइबर थाने को दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed