फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   183 council schools are included in the adjustment

Bulandshahar News: 183 परिषदीय स्कूल समायोजन में शामिल, बंद स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
183 council schools are included in the adjustment
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के 183 परिषदीय स्कूलों को सहमति मिलने पर समायोजन में शामिल कर लिया गया है। 50 से कम संख्या वाले स्कूलों को चिह्नित कर समायोजन के लिए सहमति मांगी जा रही है। 350 स्कूलों को समायोजन में शामिल करने का लक्ष्य है। बंद स्कूलाें में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 50 से कम छात्र वाले स्कूलों की संख्या 500 से अधिक है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इनमें से 106 स्कूल ऐसे हैं जिनका समायोजन करना मुश्किल है। यह स्कूल सड़क और नहर आसपास के हैं और इनकी दूरी भी ज्यादा पड़ रही है। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शासन के आदेश पर कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों का समायोजन किया जा रहा है। 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को इसमें लिया गया है। शासन से जो गाइडलाइन आई है उसी के आधार पर स्कूलों के समायोजन का कार्य चल रहा है। एसएमसी की सहमति के आधार पर स्कूलों का समायोजन हो रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि कम छात्र संख्या वाले जिन स्कूलों का समायोजन होगा, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा। इन स्कूलों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाएंगे और इनमें भी बच्चे पढ़ेंगे। इन स्कूलों को बाल एवं पुष्टाहार विभाग को सौंपा जाएगा। इनमें एजुकेटर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed