{"_id":"5b8c2b0542c79210c643b99f","slug":"181535912709-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को जाति,धर्म के नाम पर बांटने वाले देश के दुश्मन: महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को जाति,धर्म के नाम पर बांटने वाले देश के दुश्मन: महेश शर्मा
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को जाति,धर्म के नाम पर बांटने वाले देश के दुश्मन: महेश शर्मा
सिकंदराबाद। लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाले देश के सबसे बड़े दुश्मन है। देश का विकास लोगों को आपस में लड़ाने से नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलने से होगा। उक्त बात केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने सिकंदाबाद में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों को जाति, धर्म के नाम पर बांटकर उन्हें आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग उनके हितैषी नहीं बल्कि देश के दुश्मन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की रोशनी सभी जाति, धर्म के लोगों के घर तक बिना किसी भेदभाव के पहुंची है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया गया। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने, गन्ना किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान कराने का काम भाजपा ने किया। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ बीमा योजना का शुभारंभ किया। स्वास्थ बीमा के अन्तर्गत आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किसी भी निजी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक उपचार निशुल्क करा सकते हैं। भाजपा सरकार ने जेवर में हवाई अड्डे की सौगात दी। हवाई अड्डा बनने से क्षेत्र के हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। अरनिया पावर प्लांट ने जनपद को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपाईयों की जीत होगी। नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। क्षेत्रिय विधायक विमला सोलंकी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह खटाना, ने जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पंडित सचिन शर्मा, पिंकी वोहरा, दीपक दुल्हैरा, डा. प्रदीप दीक्षित, डा. नरेश शर्मा, अंशु शर्मा, धनश्याम सैनी, हेमंत शर्मा, नरेंद्र सैनी, जीतू खडगवंशी, त्रिलोकचंद सैनी, एडवोकेट सतीश गड़ाना, राहुल वाल्मीकि, अरुण प्रजापति, श्याम शर्मा, सुशील शर्मा, अरविंद दीक्षित, सुरेशचंद शर्मा, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर हरेंद्र ने किया।