{"_id":"5a9c3fef4f1c1bc65c8b578f","slug":"181520189423-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर ने सड़क पार करते वक्त युवक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटाडोर ने सड़क पार करते वक्त युवक को कुचला
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटाडोर ने सड़क पार करते वक्त युवक को कुचला
खुर्जा। कचहरी मार्ग स्थित डीसीएम सिनेमा के सामने देर रात तकरीबन 11 बजे खुर्जा गेट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी मेटाडोर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने युवक को लहुलूहान हालत में नगर स्थित जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त उसके जेब से निकले कागजों के आधार पर हुई है। मृतक औरया जिला निवासी जौहरीलाल का 24 वर्षीय पुत्र सोनू बताया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। ब्यूरो