{"_id":"663baf6dfba3f5af880cd8a3","slug":"18-lakh-rupees-stolen-by-breaking-the-lock-of-spare-parts-dealers-house-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-115510-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के घर का ताला तोड़कर 18 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के घर का ताला तोड़कर 18 लाख की चोरी
विज्ञापन
गुलावठी के मोहल्ला रामनगर में व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी के बाद जांच करते हुए फोरेंसिक टी
गुलावठी। चोरों ने स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के बंद मकान से करीब 18 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात, 50 हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय व्यापारी परिवार समेत राजस्थान में बालाजी महाराज के दर्शन करने गया था। पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए जल्द चोरों को पकड़ने का दावा किया है।
नगर के मोहल्ला रामनगर, पुराने थाने के पीछे निवासी नरेश चंद सैनी चार पहिया वाहनों के स्पेयर पार्ट्स बेचने का कार्य करते हैं। छह मई को वह अपने घर का ताला लगाकर परिवार के साथ बालाजी महाराज के दर्शन के लिए राजस्थान गए थे। घर का ताला बंद देखकर सोमवार रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और करीब 18 लाख रुपये के जेवरात, नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार देर शाम पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने नरेश चंद सैनी को सूचना दी, इसके बाद देर रात्रि में पीड़ित घर लौटा। घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर एक सोने का सेट, चार अंगूठी, चार कंगन सोने के, तीन सोने की चैन, एक पैंडल सोने का, एक मंगलसूत्र सोने का, एक नथ सोने की, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक अंगूठी चांदी की, तीन जोड़ी कड़े चांदी के, चांदी की तगड़ी, सोने की लोंग, एक जोड़ी बिछुए, चांदी के सिक्के, 50 हजार की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित व्यापारी ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए वारदात का नक्शा तैयार करते हुए जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
बंद घरों को निशाना बना रहे चोर
कस्बे में बंद मकानों से चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। इसके बाद भी पुलिस बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह और चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। अज्ञात चोरों ने करीब तीन सप्ताह पूर्व मोहल्ला रामनगर चर्च के पीछे स्थित एक मस्जिद के निकट इमाम मोहम्मद अली के बंद घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की थी। इमाम मोहम्मद अली मेरठ में एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे, इस बीच चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने की वारदातों के खुलासे की मांग
उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने मांग की है कि पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों के मकान व दुकानों में चोरी का सिलसिला काफी बढ़ गया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द सभी वारदातों का खुलासा किया जाए, ताकि व्यापारी भयमुक्त तरीके से क्षेत्र में अपना व्यापार संचालित कर सकेंगे। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही वारदातों का खुलासा नहीं होता है तो वह एसएसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे।
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य बिंदुओं के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा। -पूर्णिमा सिंह, सीओ, सिकंदराबाद