{"_id":"6505db08f1f17f0658030156","slug":"17-non-government-aided-schools-will-be-renovated-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4338-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 17 अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 17 अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
बुलंदशहर। शासन के प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के 17 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए 2.85 करोड़ की राशि मिलेगी। इन स्कूलों में कराए जाने वाले कार्य को शासन की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सौ वर्ष पूरे होने के बाद शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। शताब्दी समारोह के दौरान विद्यालयों की हालत में सुधार कर उनको आकर्षण का केंद्र बनाने की कवायद चल रही है। इंटरमीडिएट एजूकेशन एक्ट के तहत सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों के भवनों का जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण, निर्माण एवं अवस्थापना सुविधा के लिए सहयोगी अनुदान देने की योजना बनाई गई है। बाल भारती शिक्षा सदन इंटर कॉलेज पचदेवरा, एसएल इंटर कॉलेज खानपुर, किसान इंटर कॉलेज सरावा, एसएन इंटर कॉलेज शिकारपुर, बीएचएसएस बालका, एएम इंटर कॉलेज दलेलगढ़ी, इंटर कॉलेज सुरजावली सलेमपुर, जनता इंटर कॉलेज केसुपुर सठला, सर्वोदय इंटर काॅलेज बनबोई, इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज स्याना, एमएचएम इंटर कॉलेज सैदपुर, केए इंटर कॉलेज रौडा, एमएम इंटर कॉलेज घुंघरावली, इंटरमीडिएट कॉलेज पहासू, एसबी इंटर कॉलेज सुरजावली खुर्जा, शहीद नितिन कुमार इंटर कॉलेज धनौरा और डीएपी इंटर कॉलेज शिकारपुर को प्रोजेक्ट अलंकार में शामिल किया गया है।