{"_id":"65a02749f5c8092fa509fb28","slug":"164-farmers-selected-for-agricultural-equipment-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-10059-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कृषि यंत्रों के लिए 164 किसानों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कृषि यंत्रों के लिए 164 किसानों का हुआ चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। एनआईसी कार्यालय में सरकारी योजनाओं से किसानों को कृषि यंत्र देने के लिए बृहस्पतिवार को ई-लॉटरी निकाली गई। डीएम सीपी सिंह की मौजूदगी में 164 किसानों को कृषि यंत्र देने के लिए चयनित किया गया।
उप कृषि निदेशक डॉ.रघुराज सिंह ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन सहित अन्य योजनाओं के तहत किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं। शासन की ओर से पहले इसके लिए पहले आओ-पहले पाओ के तहत किसानों का चयन किया जाता था लेकिन, अब शासन ने चयन करने के लिए ई-लाॅटरी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में ई-लॉटरी का आयोजन सीधे लखनऊ से किया गया। डीएम सीपी सिंह की मौजूदगी में कृषि यंत्रों के लिए 162 किसानों का चयन हुआ है। 82 किसानों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है। कृषि यंत्र पाने के लिए जिले से 1177 किसानों ने आवेदन किया था। चयनित किसानों को जल्द ही सब्सिडी पर कृषि यंत्र प्राप्त कराए जाएंगे।