फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   26 नवंबर से चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान

26 नवंबर से चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान

Tue, 30 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
26 नवंबर से चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान
26 नवंबर से चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन


सिकंदराबाद। बच्चों को प्राणघातक बीमारी रुबेला वायरस, खसरे आदि से सुरक्षा के लिए 26 नवंबर से तहसील क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलेगा।
बीएमसी अनीता ने बताया कि बच्चों में रुबेला से होने वाली प्राणघातक बीमारी और खसरे से रोकथाम के लिए तहसील क्षेत्र में 26 नवंबर से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान तहसील क्षेत्र के नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। संयुक्त चिकित्सालय की एएनएम क्षेत्र में घर-घर जाकर टीकाकरण करेगी। इसमें आंगनबाड़ी, आशाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।

रुबेला वायरस के लक्षण
सिकंदराबाद। सीएमएस डा. केपी सिंह ने बताया कि रुबेला वायरस प्राण घातक है। इससे प्रभावित बच्चे को हल्का बुखार रहता है। उसे दस्त की शिकायत रहती है और शरीर पर खसरे की तरह दाने निकल आते हैं। बताया कि रुबेला वायरस प्राण घातक है। इससे पीड़ित बच्चे की मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed