फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बॉयलर फटने से तीन मजदूर झुलसे

बॉयलर फटने से तीन मजदूर झुलसे

Sun, 09 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बॉयलर फटने से तीन मजदूर झुलसे
बॉयलर फटने से तीन मजदूर झुलसे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। रविवार की दोपहर फैक्ट्री का बॉयलर फटने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि दर्जनों मजदूर प्रभावित हुए। प्रबंधन ने घायल मजदूरों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों मजदूरों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ, कोतवाल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। और घटना के बारे में जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में पुराने टायर गलाने का कार्य किया जाता है। रविवार की दोपहर अचानक फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से उसकी चपेट में आकर झारखंड निवासी मजदूर कमलेश, शरबू, अभिनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। वही फैक्ट्री में कार्य कर रहे दर्जनों मजदूर भी प्रभावित हुए। प्रबंधन ने घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों मजदूरों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल अवनीश कुमार गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में मानकों के पूरा नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी कर चल रही थी फैक्ट्री
सिकंदराबाद। फैक्ट्री का संचालन मानकों को ताख पर रख किया जा रहा था। कार्य करने वाले मजदूरों के पास न तो हेलमेट था और न ही मास्क। इसके अलावा मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ के लिए भी फैक्ट्री में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। प्रदूषणों मानकों को भी पूरा नहीं किया जा रहा था। क्षेत्र में धड़ल्ले से प्रदूषण फैलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिगों से कराया जा रहा था काम
सिकंदराबाद। फैक्ट्री में नाबालिगों से कार्य कराया जा रहा था। काम करने वाले मजदूरों में बड़ी संख्या में नाबालिग किशोर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed