फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेज में मची रार

छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेज में मची रार

Tue, 19 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेज में मची रार
22 दिसंबर को ही होगा एनआरईसी कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव
विज्ञापन

आपातकालीन बैठक में बनी सहमति, नामांकन रद्द होने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने किया हंगामा
प्रतिबंधित छात्रों की तैयार हुई सूची, नहीं मिलेगी कालेज में एंट्री
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव 22 दिसंबर को ही होगा। कालेज प्रशासन और प्रत्याशियों की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। सोमवार को एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर हुए हंगामे के बाद कालेज प्रशासन ने चुनाव को स्थगित कर दिया था। वहीं फिर से चुनाव की घोषणा होने के बाद नामांकन रद्द होने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने बैठक के बाद हंगामा कर दिया। पुलिस ने हंगामा करने वालोें को कैंपस से बाहर निकाला।
सोमवार को प्रत्याशी गिरीश कुमार का नामांकन रद्द होने के बाद समर्थकों ने हंगामा कर दिया था। हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने 22 दिसंबर को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया था। मंगलवार सुबह कॉलेज प्राचार्य डॉ. केडी शर्मा की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक की गई। जिसमें सभी प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। काफी देर तक चली वार्ता के बाद कॉलेज प्रशासन ने 22 को ही चुनाव कराने की घोषणा कर दी। इस पर नामांकन रद्द होने वाले प्रत्याशी के समर्थक भड़क गए और प्राचार्य कक्ष के सामने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्राचार्य के समझाने के बाद भी छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में सीओ और फोर्स ने छात्रों को कॉलेज से बाहर कर दिया। चुनाव आयुक्त डा. भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतिबंधित छात्रों की सूची तैयार की गई है, उन्हें कॉलेज में घुसने नहीं दिया जाएगा। कॉलेज में बाहरी छात्रों के प्रवेश को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रही फोर्स
सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार सुबह से ही कॉलेज परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। हंगामे की सूचना पर एसडीएम पुलकित गर्ग, सीओ जगदीशचंद्र सिंह भी कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed