{"_id":"5797b5114f1c1b012021e286","slug":"16-hour-power-cuts-the-junction-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 घंटे गुल रही जंक्शन क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 घंटे गुल रही जंक्शन क्षेत्र की बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की कॉलोनियों में 16 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली-पानी के बिलबिला उठे। रात लोगों को जागकर बितानी पड़ी। दिन में भी बिजली न रहने से लोग बेचैन रहे।
विज्ञापन
वहीं पीने के पानी के लिए भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हाईटेंशन लाइन और पावर स्टेशन का फाल्ट समस्या का कारण बताया जा रहा है। जंक्शन क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विमला नगर, कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे दस मिनट के लिए बिजली आई थी उसके बाद फिर चली गई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में मलकपुर फीडर के चार गांवों को जिनाई फीडर से जोड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन
आठ दिन के अंदर इन चार गंावों को अलग नहीं किया गया तो अधिशासी अभियंता का घेराव किया जायेगा। इस मौके पर सुंदरसिंह, प्रमपालसिंह, गंगाप्रसाद पिलानिया, प्रमोद भगत, वीरेंद्रसिंह, भूपसिंह, साबिर, रामवीरसिंह, प्रतापसिंह, अहमद शहीद मौजूद रहे।