{"_id":"5d02908bbdec226dc4730f25","slug":"15604491536-bulandshahr-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी से निकाले तीन शव, एक की नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी से निकाले तीन शव, एक की नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
गंगा से निकाले चार शव, एक की नहीं हुई शिनाख्त
नरौरा। गंगा दशहरा पर्व पर गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने वालों में से चार के शव बृहस्पतिवार को नदी से निकाल लिए गए। इनमें से एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि तीन के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को स्नान के दौरान नरवर गंगाघाट पर नदी में डूबे पिंटू पुत्र हरीबाबू 22 वर्ष निवासी ग्राम अंड़ला जनपद अलीगढ़ का शव नरौरा बैराज के निकट पानी के किनारे तैरता मिला। जिसको नदी से निकलवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। राजघाट में स्नान के दौरान डूबे भरत पुत्र हरचरण 20 वर्ष ग्राम कजरौठी, सादाबाद का शव बंध नंबर पांच के निकट मिला। जबकि नरौरा के श्मशान घाट के निकट बंध नंबर एक के निकट पानी में तैरता एक युवक का शव पुलिस को मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं गजेंद्र 28 उस्मानपुर, आगरा का शव गांव उदयगढ़ी की मड़ैया के निकट से शाम को बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक देवकीनंदन राजपूत ने बताया कि नरवर घाट के निकट बंध नंबर एक के करीब पानी में तैरते मिले शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।