{"_id":"5d014435bdec220724489f69","slug":"156036407582-09-bulandshahr-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.09 करोड़ की लागत से रजवाहों और माइनरों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.09 करोड़ की लागत से रजवाहों और माइनरों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
2.09 करोड़ से बदलेगी रजवाहों और माइनरों की सूरत
शिकारपुर। क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब क्षेत्र के सरावा, शिकारपुर रजवाहा और उनसे जुड़े माइनरों की सफाई कराई जाएगी और पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाया जाएगा। रजवाहों की सफाई कराने के लिए शासन से 2.09 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। शीघ्र ही सफाई का काम शुरू हो जाएगा।
बरसात के पानी का भूजल स्तर ऊंचा रखने में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से लगभग तीन दशक पहले शिकारपुर क्षेत्र में सरावा व शिकारपुर रजवाहा निकाले गए थे। इसके अलावा रजवाहों से माइनर भी निकाले गए थे, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण रजवाहों और माइनरों में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचा। इनमें पानी न आने के कारण रजवाहों और माइनरों की पटरी खुर्द-बुर्द हो गई और इनमें पेड़ व झाड़ियां उग आईं। भारतीय किसान यूनियन द्वारा समय-समय पर रजवाहों में टेल तक पानी पहुंचाने और इनकी सफाई कराने की बार-बार मांग की गई। बावजूद इसके अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद प्रत्येक खेत को पानी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा ने किसानों की समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। जिस पर सरकार द्वारा शिकारपुर व सरावा रजवाहा और उनसे जुड़े माइनर की सफाई करने और टेल तक पानी पहुंचाने के लिए 2.09 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि मामले को उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। जिसके बाद उसकी डीपीआर तैयार कराई गई। सरकार की ओर से 2.09 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। बहुत जल्दी काम शुरू हो जाएगा। शिकारपुर व सरावा रजवाहा व माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा।