फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3629 परिवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में हुए शामिल

3629 परिवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में हुए शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
3629 परिवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में हुए शामिल
3629 परिवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में हुए शामिल
विज्ञापन



बुलंदशहर। प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना से वंचित रहे 3629 परिवारों को अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा पात्र लोगों को केंद्र सरकार की तरह बारकोड युक्त पत्र जारी कर दिए गए है। इससे पांच लाख रुपये तक का निजी व सरकारी चिकित्सालय में उपचार करा सकते है।

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के पात्रों का चयन हुआ था। जिसमें शामिल होने से हजारों गरीब परिवार छूट गए थे। अब शासन ने उन वंचित परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल कर लिया है। इस योजना के तहत जनपद के आयुष्मान भारत योजना से वंचित रहे 3629 परिवारों को जोड़ते हुए पात्रों के घर पर मुख्यमंत्री की ओर से पत्र भेजा जा रहा है। शासन ने इन बारकोड युक्त पत्र की पात्र के घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सीएमओ को दी है। जनपद में यह पत्र आशा बहुएं और एएनएम के माध्यम से पहुंचाए जाएंगे। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 1384 और शहरी क्षेत्रों के 2245 परिवार को जोड़ा गया है। बारकोड पत्र के आधार पर आयुष्मान या जनसेवा केंद्र से बनवा सकेंगे गोल्डन कार्ड। बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed