फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पॉलीथीन पर कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने किया बाजार बंद

पॉलीथीन पर कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने किया बाजार बंद

Wed, 31 Oct 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 31 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथीन पर कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने किया बाजार बंद
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

बीबीनगर। पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई करने पर नगर पंचायत कर्मियों पर विद्वेष का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद कर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पंचायत कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कस्बे में तहबाजारी के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। नगर पंचायत अध्यक्ष के धरनास्थल पर नहीं आने पर व्यापारियों में रोष रहा। पांच घंटे बाद उपजिलाधिकारी स्याना के धरनास्थल पर पहुंचने व नगर पंचायत कर्मियों व छापेमार टीम पर लगे आरोपों की जांच कराने के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन


कस्बे में मंगलवार को नगर पंचायत कर्मियों ने टीम के साथ मुख्य बाजार में पॉलिथीन, थर्मोकोल व प्लास्टिक ग्लासों की बिक्री को लेकर छापेमारी शुरू की। व्यापारियों का आरोप है कि टीम ने विद्वेष पूर्ण कार्रवाई की है। व्यापारी नेताओं विनोद अग्रवाल, कमलकांत शर्मा, प्रदीप गोयल आदि ने टीम से कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन बात न बनने पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कराकर नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग चार घंटे तक धरना प्रदर्शन चलने के बाद उपजिलाधिकारी स्याना अविनाश चंद्र मोर्य वहां पहुंचे तथा छापेमार टीम द्वारा जब्त सामान को दोबारा तौलवाकर जुर्माना लगाने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी स्याना ने बताया कि शासनादेशों का अक्षरश: पालन करने के निर्देश छापामार टीम को दिए गए है। नगर पंचायत कर्मियों को तहबाजारी की लिस्ट जल्द सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के भी आदेश एसडीएम ने दिए। धरना प्रदर्शन में सपा के कुशल चौहान, सभासद कुलदीप शर्मा, राजू ठेकेदार, बिजेंद्र सिंह तथा अजय राठी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed