{"_id":"5bd8b1b0bdec2269317c9185","slug":"15409278814-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से सहकारी समितियों में रहेगा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से सहकारी समितियों में रहेगा कार्य बहिष्कार
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नवंबर से सहकारी समितियों में रहेगा कार्य बहिष्कार
बुलंदशहर। संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति उप्र के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह और महामंत्री आनंद स्वरूप थापक ने बताया कि मांगों के समर्थन में एक नवंबर से प्राइमरी सहकारी समितियों में कार्य बहिष्कार शुरू होगा। इसके साथ ही इसी दिन विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय समितियों में कार्य करने वाले समस्त सचिव, आंकिक, विक्रेता व सहयोगी को वर्षों से नियमित वेतन भुगतान न मिलने को लेकर किया गया है। समिति की मांग है कि समितियों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति राजकीय कोष से नियमित वेतन का भुगतान किया जाए। वेतनमान का जल्द भुगतान किया जाए। कर्मियों को भविष्यनिधि, बीमा व पेंशन आदि का लाभ दिया जाए।
संबद्धीकरण समाप्त करने की मांग
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवा संघ ने जिला पंचायती राज अधिकारी को मंगलवार मांगपत्र देकर सफाई कर्मचारियों का कार्यालय संबद्धीकरण समाप्त करने की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मियों का कार्यालय में संबद्धीकरण किया गया है। संघ की मांग है कि इस संबद्धीकरण को समाप्त किया जाए ताकि स्वच्छ भारत अभियान को सही अंजाम दिया जा सके।