{"_id":"5bd8b1adbdec220a7e0f7e34","slug":"15409278775-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोटा परेड पर अकुंश लगाने गांव में पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोटा परेड पर अकुंश लगाने गांव में पहुंचे अफसर
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटा परेड पर अकुंश लगाने गांव पहुंचे अफसर
बुलंदशहर। जिला पंचायती राज विभाग के अफसरों ने अब लोटा परेड पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। वह मंगलवार सुबह गांव जालखेड़ा पहुंचे और खुले में शौच जाने वालों को जागरूक किया। ग्रामीणों को खुले में शौच से नुकसान और शौचालय के फायदे भी बताए।
विभागीय अफसर मंगलवार सुबह ही गांव जालखेड़ा पहुंच गए थे। जब वह गांव पहुंचे तो लोगों को हाथ में लोटा लेकर खुले में शौच जाते देखा। अफसरों ने उन्हें रोका और खुले में शौच न जाकर शौचालय का प्रयोग करने को जागरूक किया। साथ ही पूरे गांव का दौरा करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में लोटा परेड को रोकने के लिए विभाग की ओर से मार्निंग फालोअप की शुरूआत हो चुकी है। रोजाना विभागीय अफसर व कर्मचारी गांवों में जाकर खुले में शौच जाने वाले ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। इस दौरान सचिव सतीश कुमार, हितेंद्र चौहान और ब्लॉक को-ऑर्डिनलेटर राजकुमार आदि अफसर और कर्मचारियों के साथ ग्राम प्रधान मौजूद रहे।