{"_id":"5bd75464bdec22697652ac14","slug":"15408384612034-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र लाइसेंस स्वीकृति के लिए लगाया कैंप, 34 लाइसेंस स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र लाइसेंस स्वीकृति के लिए लगाया कैंप, 34 लाइसेंस स्वीकृत
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शस्त्र लाइसेंस स्वीकृति के लिए लगाया कैंप, 34 लाइसेंस स्वीकृत
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत करने के लिए डीएम ने कैंप लगाया। मौके पर डीएम ने कर्मचारियों को जहां रिश्वत न लेने की अपील की, वहीं लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कर्मचारी रिश्वत मांगें तो इसकी शिकायत नोडल अधिकारी को करें। मौके पर कैंप में 34 वारिसान के लाइसेंस जारी किए गए।
शस्त्र लाइसेंसों के लिए किसी भी प्रकार से अवैध वसूली न हो इसके लिए डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कैंप का आयोजन किया। मौके पर डीएम ने 34 वारिसान शस्त्र लाइसेंस जारी किए। डीएम ने लोगों से अपील की कि किसी भी कर्मचारी या व्यक्ति द्वारा अगर अवैध वसूली की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत शस्त्र विभाग के नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट को दें। बताया कि सिंगल बैरल गन का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए एक हजार रुपये, राइफल के लिए 1500 रुपये, रिवाल्वर व पिस्टल के लिए दो हजार रुपये का स्टांप देय होगा, जबकि लाइसेंस शुल्क के लिए एक हजार रुपये की धनराशि चालान के माध्यम से बैंक में जमा होगी। डीएम ने लोगों से अपील की कि वारिसान वाले लाइसेंसों के लिए आवश्यक शुल्क जमा करते हुए तुरंत अपना लाइसेंस प्राप्त कर लें।
फार्म खरीदने के लिए लगी भीड़
- शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित एकल खिड़की में लोगों की काफी भीड़ रही। बताते चलें कि सोमवार को पहली बार नए शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए फार्म वितरण शुरू हुआ था। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद लोगों को आवेेदन फार्म प्राप्त हो सके।