फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2021 तक दो हजार गरीबों को मिलेगा अपना मकान

2021 तक दो हजार गरीबों को मिलेगा अपना मकान

Tue, 30 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
2021 तक दो हजार गरीबों को मिलेगा अपना मकान
2021 तक दो हजार गरीबों को मिलेगा अपना मकान
विज्ञापन


बुलंदशहर। अगले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में दो हजार गरीबों को आवास दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने अफसरों को लक्ष्य जारी कर दिया है। लक्ष्य के अनुसार प्रतिवर्ष 750 आवास बनाने आवश्यक होंगे। लक्ष्य मिलने पर अफसरों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले तीन वर्षों में जिले में दो हजार मकान बनाने का लक्ष्य बीडीए को दिया गया है। इसके लिए प्रति वर्ष 750 आवास बनाने होंगे। योजना को सफल बनाने के लिए अफसरों ने शिकारपुर तिराहे के पास जमीन चिन्ह्ति की थी। जिसमें करीब 175 आवास बनाए जा सकते हैं। अब अफसरों ने और आवास बनाने के लिए सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र में जमीन चिन्ह्ति की है। जहां पर करीब 5000 मीटर जगह का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। इस जमीन पर करीब 250 आवास बनाए जा सकेंगे। अफसरों द्वारा इस जमीन को हैंडओवर करने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। अफसरों के प्रस्ताव को पहले शासन और फिर केंद्र को भेजा जाएगा। जहां से अनुमति मिलने पर धनराशि जारी की जाएगी। बीडीए सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि जमीन को हैंडओवर करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed