{"_id":"5bd752c3bdec2269695d95fc","slug":"154083804514-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन अंत्योदय के तहत गांवों का सर्वे हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन अंत्योदय के तहत गांवों का सर्वे हुआ पूरा
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन अंत्योदय के तहत गांवों का सर्वे हुआ पूरा
बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने जिले की 951 ग्राम पंचायतों के 1176 राजस्व गांव का सर्वे पूरा कर लिया है। यह सर्वे मिशन अंत्योदय योजना के तहत किया गया है। साथ ही सर्वे की रिपोर्ट गांव वार अपलोड हो रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई केंद्र सरकार करेगी।
केंद्र सरकार की ओर से गांव के विकास करवाने के लिए मिशन अंत्योदय योजना शुरू की है। इस योजना में पहले जिले के 174 गांव शामिल हुए थे। इन गांवों की लिस्ट जिला प्रशासन की ओर से शासन को पूर्व में ही भेजी जा चुकी थी। इसके बाद सरकार ने आदेश जारी किया था कि अब जिले के सभी गांवों का सर्वे किया जाए। गांवों का सर्वे कर यह पता लगाया जाए कि प्रत्येक गांव में अभी जरूरी मूलभूत सुविधाओं का अभाव तो नहीं है। सर्वे पूरा कर गांव वार रिपोर्ट शासन की वेबसाइट पर अपलोड की जाए। इसके बाद योजना में उन गांवों का चयन किया जाएगा, जो योजना के नियमों को पूरा करेंगे। जिला विकास अधिकारी आशुतोष दुबे ने बताया कि सरकार के आदेश पर अंत्योदय मिशन के तहत जिले की सभी 951 ग्राम पंचायतों के 1176 राजस्व गांवों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। गांव वार तैयार की गई रिपोर्ट अपलोड की जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई केंद्र सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि गांव के कराए गए सर्वे की रिपोर्ट जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी।