{"_id":"5bd752c0bdec22696720de0a","slug":"15408380411-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में कोताही पर लेखपाल पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में कोताही पर लेखपाल पर गाज
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतों के निस्तारण में कोताही पर लेखपाल पर गाज
बुलंदशहर। शिकायतों के निस्तारण में कोताही व भ्रष्टाचार में लिप्त जाए जाने पर सदर तहसील के एक लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्ट्या लेखपाल को दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। एसडीएम की कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है।
शासन के सख्त आदेशों के बाद भी भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रही है। सदर तहसील क्षेत्र के गांव जहरा के लेखपाल राजेंद्र पाल सिंह के खिलाफ लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके अलावा जन शिकायतों के निस्तारण में भी लेखपाल ने कोई खास रुचि नहीं ली थी, जिसके बाद एसडीएम सदर ने मामले में तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए थे। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में लेखपाल को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया। इसके बाद अब एसडीएम सदर ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस) ने बताया कि आरोपी लेखपाल को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया है, जिसके आधार पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।