फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मूल दस्तावेज खोलेंगे शिक्षक फर्जीवाड़ा

मूल दस्तावेज खोलेंगे शिक्षक फर्जीवाड़ा

Sun, 28 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मूल दस्तावेज खोलेंगे शिक्षक फर्जीवाड़ा
मूल दस्तावेज खोलेगा शिक्षक फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितताओं की पोल अब मूल दस्तावेज खोलेंगे। इसे जुटाए जाने के लिए अपर मुख्य सचिव ने बीएसए को आदेशित किया है। शासन स्तर पर कस रहे शिकंजे ने विभाग में खलबली मचा दी है।

परिषदीय स्कूलों में वर्ष 2010 के बाद सहायक अध्यापकों की हुई भर्तियां जांच के घेरे में हैं। अपर मुख्य सचिव बेसिक डॉ. प्रभात कुमार ने नियम विरुद्ध हुई भर्तियों की जांच स्थानीय तौर पर शुरू करवाई। एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम ने कुछ दिन पूर्व शिक्षकों का डाटा भी खंगाला था। जांच प्रक्रिया को जारी रखते हुए शासन ने अब शिक्षकों के मूल दस्तावेज को जमा किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर बीएसए ने सभी ब्लॉकवार संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उनके ब्लॉक में वर्ष 2010 के बाद कार्यरत शिक्षकों के मूल दस्तावेज जमा करने को कहा है। दस्तावेज जमा न करने वाले शिक्षकों को संदेह के घेरे में माना जाएगा। इसके अलावा अंक पत्र गुम होने जैसे बहानों को लिखित में लिया जाएगा। शिक्षकों के दस्तावेजों को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी एबीएसए को दी गई है। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि शिक्षकों के मूल दस्तावेज जमा कराए जा रहे हैं। जो शिक्षक दस्तावेज जमा नहीं करवाएगा उनके नाम की सूची तैयार करवाई जाएगी। वर्ष 2010 बाद नियुक्त हुए सभी सहायक अध्यापकों को अपने मूल दस्तावेज हर हाल में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed